आजम खान के बिरयानी वाले बयान पर ओवैसी का दांव, इटावा में बिरयानी पार्टी से साधे मुस्लिम वोटर

Share

- Advertisement -

Etawah News: आजम खान के ‘हैदराबादी बिरयानी’ वाले बयान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने इटावा में मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए इस्तेमाल किया है। सोमवार को शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके नई बस्ती में हैदराबादी बिरयानी बनवाकर खिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर ओवैसी का पोस्टर लगाया गया था।

यहां मौजूद मोहम्मद बहाउद्दीन कुरैशी ने कहा कि उनका परिवार पहले सपा का समर्थन करता था, लेकिन अब उन्हें अपनी बात उठाने वाला नेता मिल गया है। नई बस्ती में सोमवार को हैदराबादी बिरयानी खाने के लिए भीड़ इकट्ठी हुई।

एआईएमआईएम और नगीना के सांसद चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का गठबंधन होने के बाद उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल बढ़ गई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में आया सपा नेता आजम खां का बयान। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था ‘दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं हो जाता…रामपुर वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं।

इसी बयान को आधार बनाकर ओवैसी की पार्टी मुसलमानों के बीच पैठ बढ़ाने में जुट गई है। जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने दावा किया कि मुस्लिम समाज का रुझान ओवैसी की ओर बढ़ रहा है। जीत भले न मिले, लेकिन मुस्लिम समाज अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास जरूर कराएगा।

सपा जिलाध्यक्ष बोले-मुफ्त की बिरयानी खाने में बुराई क्या है

बिरयानी पार्टी को लेकर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि एआईएमआईएम के हैदराबादी बिरयानी बांटे जाने का असर सपा पर नहीं पड़ेगा। बिरयानी अगर मुफ्त में बंट रही है तो कोई भी खा सकता है। इसमें बुराई क्या है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News