नीट परीक्षा पर संसद में चर्चा के लिए तैयार सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर जोरदार पलटवार

Share

- Advertisement -

Delhi News: संसद में अपने बयान की मांग पर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार नीट परीक्षा समेत सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए राजी हैं, लेकिन विपक्ष ही सदन में चर्चा से भाग रहा है।

संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने विपक्ष को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, “मैं चैनलों के माध्यम से विपक्ष से कहना चाहता हूं कि आप एक पत्र लिखकर दोपहर 2 बजे तक स्पीकर को दे दीजिए। हम 3 बजे से चर्चा चालू कर देंगे और मैं कल दोपहर 3 बजे मैं हर सवाल का जवाब दे दूंगा।”

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि संसद में चर्चा के लिए नियम तय हैं। उन्होंने कहा, “संसद में चर्चा करने के नियम बने हैं, इसके बावजूद मुझसे कह रहे हैं कि आप एक स्टेटमेंट दे दो। इस तरह के गंभीर विषय पर इस तरह से चर्चा नहीं हो सकती।… संसद में ऐसे चर्चा नहीं होती है।”

अमित शाह ने आगे कहा, “हम प्रश्न काल सस्पेंड करने के लिए भी तैयार हैं अगर स्पीकर साहब अनुमति दे दें। कल 3 बजे तक मैं खुद बैठूंगा। हर चीज लिखूंगा और हर सवाल का जवाब दूंगा। जिससे देश की जनता के सामने सारी चीजें स्पष्ट हो जाएं और दूध का दूध और पानी का पानी जो जाए। अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है या हंगामा करना है।”

विपक्ष की भाषा पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा, “पहले तो लापता, भाग गए, भगोड़े हैं, इस तरह की भाषा संसदीय इतिहास में पहली बार सुनी गई है। जबसे संसद सत्र शुरू हुआ तब से मैं लगातार संसद में आता हूं। मेरे चैंबर में बैठा हूं। लेकिन क्योंकि विपक्ष दोनों ही सदनों में सदन को चलने ही नहीं दे रहा तो कोई जाकर क्या करेगा।”

संसदीय कार्य मंत्री किरन रीजीजू का हवाला देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही अपनी मंशा साफ कर चुकी है। नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने कहा, “मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। अब जनता तय करे कौन भाग रहा है।”

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News