हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर जनता की राय लेगा आयोग, एसओपी के निर्देश

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की रूपरेखा जनता की राय और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर तैयार होगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आयोग को आम लोगों व जिला प्रशासन से सुझाव लेने और पहले मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के निर्देश दिए हैं।

एसओपी तैयार करेगा आयोग

हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की रूपरेखा जनता की राय और क्षेत्रीय परिस्थितियों के आधार पर तैयार होगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आयोग को आम लोगों और जिला प्रशासन से सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को आयोग के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पुनर्गठन में प्रदेश की जनसांख्यिकी, भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखा जाए। आयोग पहले एसओपी तैयार करेगा, जिसमें पुनर्गठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाएगा।

आम लोगों के सुझाव पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों और जिला प्रशासन से मिले सुझावों से अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों, स्थानीय परिस्थितियों और प्रशासनिक व्यावहारिकताओं को समझने में मदद मिलेगी। इन्हीं सुझावों के आधार पर पुनर्गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को आयोग के सुचारू कामकाज के लिए पूरा सहयोग और जरूरी सुविधाएं देने के निर्देश भी दिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, सदस्य विशाल पंवर और राजेश शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रेसकान तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तोरुल एस रवीश उपस्थित रहे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News