ओडिशा प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ स्वदेश सिंह ने केन्दुझर में सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

Share

- Advertisement -

Kendujhar News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं ओडिशा सह-प्रभारी डॉ. स्वदेश सिंह ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान रविवार को केन्दुझर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 227 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री मानस मोहंती, जिला अध्यक्ष शुकदेव महांत और तेलकोई विधायक फकीर मोहन नायक समेत करीब 100 पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद डॉ. स्वदेश सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उठाए गए विभिन्न विषयों पर उपस्थित लोगों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

जन-जन तक प्रधानमंत्री के विचारों को पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और जनभागीदारी को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश देश को जोड़ने और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस आयोजन ने स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम किया।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News