जम्मू-कश्मीर के पुंछ में निर्माणाधीन सुरंग के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षाबलों ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन

Share

- Advertisement -

Poonch News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एक निर्माणाधीन सुरंग के पास संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया. घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह इलाके की घेराबंदी कर एक बड़ा संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया है.

अधिकारियों के मुताबिक निर्माण स्थल पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने तड़के संदिग्ध गतिविधि देखी थी. एहतियात के तौर पर जवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस दिशा में तीन से चार राउंड फायरिंग की. फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है.

घटना के बाद सुबह करीब छह बजे पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त मोर्चा संभाला. सुरक्षाबलों की टीमों ने भाटादुरियन, सांगियोट और आसपास के घने वन क्षेत्रों में सघन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और जंगलों में तलाशी अभियान जारी है. अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News