New Delhi News: कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘वन राइड वन नेशन’ अभियान का सफल समापन हुआ। इस दौरान राइडर्स ने दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास उमलिंग ला पर 390 फुट लंबा विशाल तिरंगा फहराकर एक नया इतिहास रच दिया है।
दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल से शुरू हुई थी 13 दिवसीय ‘शौर्य विजय यात्रा’
14 जुलाई से शुरू हुए इस 13 दिवसीय अभियान का मुख्य मोटो “एक राइड, एक देश, एक सलाम” था। दिल्ली से शुरू हुई इस यात्रा में भारतीय सेना के सेवरत और सेवानिवृत्त जवानों समेत 30 राइडर्स शामिल थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीम का भव्य स्वागत किया।
द्रास वॉर मेमोरियल में अर्पित की जाएगी नेशनल वॉर मेमोरियल की पवित्र मिट्टी
राइडर्स अपने साथ नेशनल वॉर मेमोरियल की मिट्टी का कलश लेकर निकले थे। रक्षा मंत्री ने यह कलश 8 माउंटेन डिवीजन को सौंपा, जो इसे द्रास वॉर मेमोरियल में अर्पित करेगी। रास्ते में राइडर्स ने चंडीमंदिर, रेजांग ला और लेह वॉर मेमोरियल पर शहीदों को नमन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में की थी इस प्रेरक अभियान की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे वीरों की वीरता और देश के सम्मान का पवित्र मिलन बताया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड में इस ‘शौर्य विजय यात्रा’ के संदेश और राइडर्स के जुनून की जमकर तारीफ की थी।