नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन, शामिल हो सकती हैं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी

Share

- Advertisement -

Delhi News: नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हो रहे इस आंदोलन में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी प्रभावित छात्रों के प्रति एकजुटता जाहिर करने के लिए खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचेंगी। इससे पहले ममता बनर्जी ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री अपना काफिला मोड़कर चले गए थे।

विपक्षी दलों का छात्रों को मिल रहा समर्थन

तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली में ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जरूर जाएंगी। तृणमूल कांग्रेस उन प्रमुख विपक्षी दलों में शामिल रही है जिन्होंने इस संगठन के गठन के बाद से ही अपना पूरा समर्थन दिया है।

पार्टी की ओर से महुआ मोइत्रा और साकेत गोखले पहले ही जंतर-मंतर का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा पार्टी की सांसद सागरिका घोष उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं, जिसने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात करके उनसे अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News