पूर्व डीजीपी की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी से बनी आईपीएस, कुहू गर्ग ने रचाई शादी, जानें रैंक

Share

- Advertisement -

National News: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने के लिए लोग सालों मेहनत करते हैं। वहीं कुहू गर्ग ने पहले ही अटेंप्ट में इसे क्रैक कर लिया और आईपीएस बनीं। कुहू गर्ग उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार की बेटी हैं। उनकी हाल ही में शादी हुई है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए सालों तक मेहनत करनी पड़ती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पहले ही अटेंप्ट में इसे क्रैक कर लेते हैं। ऐसी ही एक आईपीएस हैं कुहू गर्ग।

पहले अटेंप्ट में 178वीं रैंक

कुहू गर्ग ने यूपीएससी परीक्षा 2020 में पास की थी। उन्होंने अपने पहले ही अटेंप्ट में परीक्षा को पास किया था। उस समय उनकी उम्र महज 22 साल थी। कुहू गर्ग ने यूपीएससी परीक्षा में 178वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद वह आईपीएस बनीं। कुहू गर्ग ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था।

पिता भी रह चुके हैं डीजीपी

कुहू गर्ग के पिता विजय कुमार उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं। वह 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। कुहू गर्ग की मां का नाम रीता कुमार है।

खेलों से रहा है गहरा नाता

कुहू गर्ग का खेलों से गहरा नाता रहा है। वह एक अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेला है। कुहू गर्ग ने बैडमिंटन में कई पदक भी जीते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News