हरियाणा सरकार ने मोहन लाल कौशिक को बनाया HBPE का नया चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए मोहन लाल कौशिक को ‘हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज’ का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्यपाल के आदेश से सोनीपत निवासी की हुई नियुक्ति

सोनीपत के सेक्टर-15 निवासी मोहन लाल कौशिक को हरियाणा के राज्यपाल के आदेशानुसार इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी की गई है।

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक यह नई नियुक्ति 18 अप्रैल 2024 को जारी किए गए पुराने आदेशों का स्थान लेगी। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि नए चेयरमैन पद से जुड़ी नियम एवं शर्तें बाद में अलग से जारी की जाएंगी।

जानिए क्या काम करता है हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज

हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज राज्य सरकार के वित्त विभाग के अंतर्गत काम करने वाली एक बेहद महत्वपूर्ण संस्था है। इसका मुख्य कार्य प्रदेश के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों और बोर्डों के कामकाज की निगरानी करना है।

यह संस्था राज्य के सभी सार्वजनिक उपक्रमों की वित्तीय स्थिति, प्रबंधन और प्रदर्शन की नियमित समीक्षा करती है। मोहन लाल कौशिक की इस पद पर नियुक्ति के बाद अब प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज की निगरानी प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News