धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर साधा निशाना

Share

- Advertisement -

Delhi News: NEET परीक्षा विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जुटे छात्रों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। इसी दौरान CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

CJP अध्यक्ष ने पुलिस अफसरों पर साधा निशाना

जंतर-मंतर पर छात्रों को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब हम मंत्री का इस्तीफा ले सकते हैं, तो पुलिस से भी हिसाब मांग सकते हैं। उन्होंने 20 तारीख की लाठीचार्ज की घटना का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठाए।

जंतर-मंतर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले DCP निशाने पर

DCP सचिन शर्मा 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और नई दिल्ली जिले में तैनात हैं। जंतर-मंतर और संसद मार्ग जैसे संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके पास ही थी। CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने अपने भाषण में उनका नाम लेते हुए 20 तारीख की कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

सोशल मीडिया वीडियो के बाद चर्चा में आए एडिशनल DCP

एडिशनल DCP संदीप लांबा उत्तर-पूर्वी जिले में पदस्थ DANIPS कैडर के अधिकारी हैं। प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उनका नाम विवादों में आया था। वीडियो में महिला प्रदर्शनकारी से जुड़ी घटना के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी थी, हालांकि पुलिस ने अपना पक्ष रखा था।

ACP अजय शर्मा पर भी लगे गंभीर आरोप

ACP अजय शर्मा का नाम भी प्रदर्शनकारी छात्रों के निशाने पर रहा। CJP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान बल प्रयोग किया गया। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज और भगत सिंह से जुड़ी पुस्तकों के कथित अनादर मामले में भी उनका नाम आया, जिस पर पुलिस ने अलग सफाई दी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News