दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के चलते लुटियंस जोन के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरचेंज सुविधा जारी

Share

- Advertisement -

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है। लुटियंस दिल्ली और मध्य दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान जुटी भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया है।

राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत कई बड़े स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यात्री एंट्री और एग्जिट बंद होने के बावजूद इन स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकते हैं। इस कदम से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

delhimetroclosedstationsjantarmantarprotest2072367747747901783
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के चलते लुटियंस जोन के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरचेंज सुविधा जारी 2

जिन प्रमुख स्टेशनों पर पाबंदियां लागू हैं, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड और सुप्रीम कोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन भी बंद रखे गए हैं।

पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के हजारों समर्थक और छात्र जंतर-मंतर से संसद की तरफ मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्र नीट परीक्षा में बार-बार हो रही गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर से शुरू हुए इस प्रदर्शन में कई विपक्षी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अधिकारियों के मुताबिक बुधवार रात कनॉट प्लेस के पास टॉल्स्टॉय मार्ग पर नई झड़पें देखने को मिलीं। उपद्रवियों के एक समूह ने पुलिस दल पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिससे कनॉट प्लेस के सहायक पुलिस आयुक्त विवेक भगत घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए पूरी हिंसा की गहन जांच का आश्वासन दिया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News