मसूरी-देहरादून मार्ग पर रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक, तीन दिन बाद शुरू हुई टेंपो ट्रैवलर सेवा

Share

- Advertisement -

Dehradun News: मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी बैंड के पास हुए भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा के लिहाज से रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल आपातकालीन सेवाओं को छूट मिलेगी।

लगातार भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। लोक निर्माण विभाग ने बैक कटिंग करके रास्ता सुचारु किया, लेकिन बुधवार शाम को फिर मलबा आ गया। एसडीएम राहुल आनंद ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात के समय यातायात रोकने का आदेश दिया है।

तीन दिन बाद शुरू हुई टेंपो ट्रैवलर सेवा, बसें अभी भी ठप

रास्ते में भूस्खलन के कारण तीन दिनों से बंद पड़ी टेंपो ट्रैवलर सेवा को गुरुवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को राहत मिली है। हालांकि, बड़े वाहनों और रोडवेज बसों का संचालन अभी भी बंद है।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए अभी भी अड़चन बनी हुई है। किराए की बात करें तो देहरादून से मसूरी के लिए बस का किराया 80 रुपये है, जबकि टेंपो ट्रैवलर का किराया 105 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।

जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिरे व्यक्ति को पुलिस ने बचाया

मसूरी में जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिरे एक व्यक्ति को फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना गुरुवार दोपहर सवा दो बजे की है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

फायर विभाग के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय कुंदन लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं और फिलहाल कैंपटी में रह रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News