लखनऊ की बेकिंग कलाकार अपराजिता हांडा ने केक से बनाया राजनाथ सिंह का पोर्ट्रेट, रक्षा मंत्री को भेंट किया

Share

- Advertisement -

Lucknow News: लखनऊ की बेकिंग कलाकार अपराजिता हांडा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को केक से तैयार उनका पोर्ट्रेट भेंट किया है। रविवार को हुई इस मुलाकात में उन्होंने केक पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी उकेरा था। पुणे में हुई राष्ट्रीय प्रदर्शनी में उनकी प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से सम्मान मिला है।

अपराजिता ने बताया कि उन्हें 16 नवंबर को पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था।

‘शान-ए-अवध’ थीम पर उकेरी यूपी की विरासत

प्रदर्शनी में उन्होंने ‘शान-ए-अवध’ थीम के तहत केक और कुकीज पर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत उकेरी थी। इसमें ताजमहल, बनारस के घाट, कथक, कन्नौज का इत्र, मलिहाबाद का दशहरी आम और लखनऊ की तहजीब समेत 10 प्रमुख सांस्कृतिक प्रतीकों को दर्शाया था।

उनके साथ देशभर के 36 अन्य प्रतिभागियों ने भी इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News