ऊना के बल्क ड्रग पार्क में बिजली आपूर्ति के लिए नए उपकेंद्र और लाइनें बिछाने की तैयारी तेज

Share

- Advertisement -

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पोलियां बीत स्थित निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क की औद्योगिक इकाइयों के लिए विद्युत बोर्ड ने बिजली ढांचे के अगले चरण की तैयारी तेज कर दी है। 28.50 करोड़ रुपये से नया उपकेंद्र और लाइनें बिछाने के साथ पार्क के भीतर दो नए उपकेंद्रों की योजना पर काम चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पोलियां बीत स्थित निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क में औद्योगिक इकाइयों को बिजली देने के लिए विद्युत बोर्ड ने ढांचागत विकास के अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है। पार्क के भीतर मजबूत बिजली आपूर्ति नेटवर्क तैयार करने के लिए दो नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनके लिए साइट के अंदर भूमि चिह्नित कर ली गई है। विद्युत बोर्ड इनके निर्माण और अन्य संबंधित कार्यों का विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने पर जोर दे रहा है।

पार्क तक बिजली पहुंचाने के बाहरी ढांचे का अधिकांश काम पहले ही पूरा हो चुका है। 132 केवी टाहलीवाल उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के साथ गोंदपुर उपकेंद्र से बल्क ड्रग पार्क तक करीब 13 किलोमीटर लंबी दोहरी परिपथ बिजली लाइन बिछाई जा चुकी है। इससे शुरुआती जरूरत के मुताबिक 10 एमबीए बिजली उपलब्ध करवाने की व्यवस्था तैयार है।

20 एमबीए बिजली आपूर्ति का ढांचा तैयार

निर्माण कार्यों के लिए 10 एमबीए की मांग को पूरा करने की दिशा में बोर्ड पहले ही काम कर चुका है। अब औद्योगिक इकाइयों के पहले चरण की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 20 एमबीए बिजली आपूर्ति का ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 28.50 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है, जिससे नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा।

टाहलीवाल से 33 केवी लाइन और 11 केवी नेटवर्क

योजना के तहत टाहलीवाल से पार्क तक 33 केवी लाइन बिछाने और औद्योगिक भूखंडों तक 11 केवी की लाइनें पहुंचाने के कार्य भी होंगे। इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विद्युत बोर्ड ने करीब एक वर्ष के भीतर इस चरण के काम पूरे करने का लक्ष्य रखा है।

दो अन्य उपकेंद्रों की योजना और प्राक्कलन

बल्क ड्रग पार्क में पहले चरण के सभी औद्योगिक भूखंडों की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए दो अन्य उपकेंद्रों की योजना भी तैयार की जा रही है। इनके लिए भूमि चयनित होने के बाद तकनीकी और वित्तीय आकलन चल रहा है। विस्तृत प्राक्कलन तैयार होने के बाद इनकी लागत और निर्माण की आगे की प्रक्रिया तय होगी, जिससे आने वाले समय में औद्योगिक इकाइयों के निर्माण और संचालन के लिए जरूरी बिजली मिल सकेगी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News