Shimla News: नशा तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने PIT-NDPS अधिनियम के तहत एक और आदतन तस्कर को निरुद्ध किया है। पुलिस थाना संजौली द्वारा मधान (ठियोग) निवासी सौरभ को निरोध आदेश के अनुपालन में मॉडल सेंट्रल जेल, कंडा भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से भी मामले दर्ज हैं।
दो मामलों में आ चुका है नाम, कंडा जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी सौरभ के खिलाफ वर्ष 2023 में ढली थाने में 7.60 ग्राम चिट्टा बरामदगी का मामला दर्ज हुआ था, जबकि वर्ष 2026 में संजौली थाने में 8.780 ग्राम हेरोइन और चिट्टा मिलने का नया मामला सामने आया था। खुफिया रिपोर्टों और आपराधिक गतिविधियों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी से मिले निरोध आदेश के तहत उसे कंडा जेल भेज दिया गया है।
इस साल अब तक 43 तस्करों पर हुई कड़ी कार्रवाई
शिमला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ आक्रामक रणनीति पर काम कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक, पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक PIT-NDPS अधिनियम के तहत कुल 43 नशा तस्करों को निरुद्ध किया है, जो इस दिशा में पुलिस की बढ़ती सक्रियता और सख्त रवैये को साफ तौर पर दर्शाता है।