हिमाचल में मिड डे मील कर्मचारियों ने उठाई मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग, शिमला में आयोजित हुआ अधिवेशन

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मिड डे मील (एमडीएम) कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने, नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा की पुरजोर मांग उठाई है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के बैनर तले रविवार को शिमला में राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से स्कूलों में बच्चों को खाना बनाने की सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संघ ने सरकार से मिड डे मील रसोइयों और सहायकों का न्यूनतम मासिक मानदेय 26 हजार रुपये करने की मांग की।

दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके वर्करों के नियमितीकरण की मांग

भारतीय मजदूर संघ ने मांग रखी कि 10 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्हें स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को ईएसआई, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी दिया जाना चाहिए।

संगठन ने स्पष्ट किया कि स्कूलों की छुट्टियों और गर्मियों की बंदी के दौरान भी वर्करों को पूरा मानदेय मिले। यह कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं, इसलिए इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। यदि सरकार ने मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। अर्जुन नेगी को अध्यक्ष, दिला राम शर्मा को महामंत्री, किरपा राम को उपाध्यक्ष और मेहर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में बीएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष हेत राम शर्मा और देवेंद्र चोपड़ा भी उपस्थित रहे।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News