एसकेटीटी सड़क परियोजना में देरी पर बिफरे पूर्व विधायक रवि ठाकुर, सुक्खू सरकार से पूछे तीखे सवाल

Share

- Advertisement -

Lahaul Spiti News: केंद्र सरकार से 1800 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद भी संसारी खिलाड़ थिरोट तांदी सड़क परियोजना का कार्य अधर में लटका है। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने भूमि अधिग्रहण और निर्माण में हो रही देरी को लेकर सुक्खू सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।

सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा के लिए अहम है सड़क

रवि ठाकुर ने कहा कि यह सड़क सामरिक सुरक्षा और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र द्वारा भारी भरकम बजट मिलने के बावजूद राज्य सरकार औपचारिकताओं को समय पर पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने प्रशासन से भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया।

पूर्व विधायक ने मांग रखी कि प्रभावित भूमि का मुआवजा केलंग सर्कल रेट और कानूनी मानदंडों के तहत तय होना चाहिए। इसके साथ ही जिन लोगों के मकान, दुकानें और गौशालाएं इस जद में आ रहे हैं, उनका सही मूल्यांकन कर प्रभावितों को जल्द से जल्द उचित राहत राशि दी जानी चाहिए।

सरकार से समयबद्ध कार्ययोजना घोषित करने की मांग

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्री जगत सिंह नेगी और स्थानीय विधायक से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। रवि ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार मुआवजे का पूरा प्रस्ताव जल्द केंद्रीय प्राधिकरण को भेजे। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भुगतने नहीं दिया जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News