लाहौल-स्पीति: जेके टायर रैली ऑफ हिमालयाज 2026 के तीसरे चरण को डीसी किरण भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share

- Advertisement -

Lahaul Spiti News: जेके टायर रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के तीसरे चरण की शुरुआत दारचा से हो गई है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। मनाली से शुरू हुई यह प्रतिष्ठित क्रॉस-कंट्री रैली अपने छठे संस्करण में पहुंच चुकी है। इसमें सेना और महिला चालकों समेत कई पेशेवर प्रतिभागी दम दिखा रहे हैं।

हिमालयन एक्सट्रीम मोटरस्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्स फ्यूजन ट्राइब मिलकर इस रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। दारचा से शुरू होने वाला यह चरण सभी प्रतिभागियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। आयोजकों ने इस आयोजन की सफलता के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के पूरे सहयोग पर आभार भी जताया है।

सुरक्षा, यातायात और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए कड़े प्रशासनिक इंतजाम

रैली को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने पुलिस बल, डीडीएमए और बीआरओ के साथ ठोस तालमेल बनाया। जिला प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति के लिए तुरंत सहायता सुनिश्चित की है। सभी संबंधित विभाग लगातार आपसी संपर्क में रहकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

साल 2021 से शुरू हुई यह क्रॉस-कंट्री मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिता देश की सबसे कठिनतम रेस मानी जाती है। इसमें भाग लेने वाले चालकों के धैर्य, नेविगेशन, वाहन की क्षमता और हिमालय के बेहद कठिन रास्तों पर उनके तकनीकी कौशल की वास्तविक परख होती है। विषम भूगोल प्रतिभागियों के सामने कड़ी परीक्षा पेश करता है।

प्रतियोगिता में पेशेवर और निजी चालकों के अलावा महिला राइडर और सेना की टीमें भी शामिल हैं। कुल मिलाकर मोटो वर्ग में 80 राइडर, एक्सट्रीम वर्ग में 35 और टीएसडी वर्ग में 24 प्रतिभागी दौड़ में हैं। इस बार भारतीय सेना की पांच विशेष टीमें भी जीत के लिए मुकाबला कर रही हैं।

जांस्कर घाटी के दुर्गम रास्तों पर पहली बार मुकाबला

इस साल की रैली का सबसे बड़ा आकर्षण पहली बार जांस्कर घाटी क्षेत्र में प्रवेश करना है। काजा से आगे निकलकर प्रतिभागी जिस्पा होते हुए जांस्कर की ऊंची वादियों में जाएंगे। पदुम और पेंसी ला के बेहद कठिन मार्गों पर चालकों को अप्रत्याशित मौसम और लंबी दूरी की चुनौतियों का सामना करना होगा।

यह संस्करण पांच बार के राष्ट्रीय चैंपियन और मोटरस्पोर्ट के दिग्गज हरि सिंह ‘जिप्सी किंग’ को समर्पित किया गया है। मोटरस्पोर्ट में उनके योगदान ने नई पीढ़ी को प्रेरित किया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पर्यटन विभाग भी प्रायोजक बनकर जांस्कर को साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में आगे बढ़ा रहा है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News