हिमाचल प्रदेश के सिस्सू में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, सुरक्षा के चलते लेह-मनाली नेशनल हाईवे यातायात के लिए बंद

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर की सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। लाहौल स्पीति के सिस्सू में सीजन का पहला स्नोफॉल शुरू हो गया है। वहीं कांगड़ा के बैजनाथ में सुबह से ही भारी बारिश जारी है। अक्टूबर महीने में ही प्रदेश में दिसंबर जैसी ठंड ने समय से पहले दस्तक दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार सुबह से ही बारिश और स्नोफॉल का दौर शुरू हो गया। लाहौल घाटी के सिस्सू के अलावा केलांग और दारचा समेत अन्य इलाकों में भी बर्फ गिर रही है। हालांकि जानकार मानते हैं कि यह शुरुआती बर्फबारी सेब के पौधों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है।

सिस्सू के एक होटल कर्मचारी लक्की ने बताया कि इलाके में सुबह से लगातार स्नोफॉल हो रहा है। इस नजारे को देखने अच्छी संख्या में टूरिस्ट लाहौल स्पीति आ रहे हैं। बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। मनाली के आसपास बारिश और रोहतांग तथा अटल टनल पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार शिमला के खदराला में 81 एमएम बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा धर्मशाला में 28, पालमपुर में 18, निचार में 13 और कुकुमसेरी में 5 एमएम पानी बरसा है। वहीं लाहौल के गोंधला में 5 और केलांग में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

भारी बर्फबारी के कारण लेह मनाली हाईवे हुआ बंद

लाहौल स्पीति जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार स्नोफॉल के चलते लेह-मनाली नेशनल हाईवे दारचा से आगे बंद है। दारचा से शिंकुला हाईवे और मनाली-काजा रोड भी बंद हैं, लेकिन उदयपुर का रास्ता खुला है। वहीं एसडीएम गुंजित चीमा ने भारी बारिश के कारण 15 अक्टूबर का ड्राइविंग टेस्ट स्थगित कर दिया है।

प्रशासन ने स्लॉट बुक कर चुके आवेदकों से 15 अक्टूबर को टेस्ट हेतु न आने का अनुरोध किया है। ड्राइविंग टेस्ट की नई तारीख अलग से बताई जाएगी। वहीं पुलिस ने शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम टॉप की ओर सभी वाहनों की आवाजाही एहतियातन बंद कर दी है।

कोकसर और जिस्पा क्षेत्र में भी लगातार बर्फ गिर रही है। इससे सड़कों पर फिसलन और सफर में जोखिम बढ़ गया है। लाहौल स्पीति पुलिस ने टूरिस्ट व आम जनता से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। लोगों को सड़क की स्थिति जानने और पुलिस एडवाइजरी का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

हिमाचल के दस जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र शिमला ने किन्नौर व लाहौल स्पीति छोड़कर राज्य के 10 जिलों में आंधी का अलर्ट दिया है। सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा में भारी बारिश व आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं चंबा, लाहौल स्पीति और सोलन में हल्की बारिश व स्नोफॉल का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

प्रदेश में 17 अक्टूबर तक मौसम खराब रहेगा और 18 से 20 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। इस बार दशहरे से दिवाली के बीच विंटर मॉनसून में खूब बारिश, स्नोफॉल और सर्दी पड़ेगी। 14 अक्टूबर को कुकुमसेरी में पारा 0.3 डिग्री, मनाली व कुफरी में 8 और शिमला में 12 डिग्री रहा।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News