किन्नौर के चगांव में जंगल की आग के मलबे से कार क्षतिग्रस्त, महिला की मौत और दो घायल

Share

- Advertisement -

Kinnaur News: किन्नौर जिले के निचार क्षेत्र के चगांव में बुधवार रात जंगल की आग से गिरे मलबे की चपेट में कार आने से 57 वर्षीय संजू कुमारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों का जेएसडब्ल्यू अस्पताल शोल्टू में उपचार जारी है और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जंगल की आग के कारण हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार बीती रात की है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा किन्नौर के निचार क्षेत्र के चगांव में जंगल में आग लगने के बाद हुआ। सत्संग भवन के पास जंगल की आग के कारण टूटकर गिरे मलबे की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

कार पर गिरा पत्थर और जलता मलबा

हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। जंगल की आग से टूटकर एक बड़ा पत्थर और जलता हुआ मलबा कार पर गिर गया। इससे कार का पिछला हिस्सा टूट गया और कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल शोल्टू ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने 57 वर्षीय संजू कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 36 वर्षीय अभिषेक कुमार और 43 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया स्थिति और जांच जारी

किन्नौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन में आग नहीं लगी थी। पुलिस के मुताबिक, जंगल में लगी आग के कारण टूटकर गिरे मलबे की चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। फिलहाल पुलिस मामले में हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News