Kangra News: कांगड़ा जिले के देहरा स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर से लापता दो छात्रों का डेढ़ माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्र कृष और सक्षिब 27 जुलाई को घर लौटते समय व्यास नदी के किनारे से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे।
दर्जनों वाहनों की जांच और कॉल डिटेल खंगालने पर भी सुराग नहीं
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान करीब छह दर्जन वाहनों की गहन पड़ताल की। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक रिश्तेदार पर शक जाहिर किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल और गतिविधियों की पड़ताल की। हालांकि, जांच में अब तक कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा है।
सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर सर्च अभियान जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है। व्यास नदी के तटीय इलाकों के साथ-साथ अन्य संभावित जगहों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन छात्रों का जल्द पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटा है।