शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की बैठक में वोकेशनल टीचर्स के मानदेय और लीव नियमों पर बनी सहमति

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हाई-लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक में वोकेशनल टीचर्स की सैलरी बढ़ोतरी और अन्य सर्विस रूल्स पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पीएबी के तय नियमों के तहत ट्रेनर्स के मानदेय में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही हर साल मानदेय में 5 फीसदी की वार्षिक वृद्धि का प्रस्ताव आगामी पीएबी में केंद्र सरकार को भेजने पर सहमति बनी।

राज्य सरकार देगी 20 प्रतिशत अतिरिक्त वित्तीय अंशदान

वर्तमान समग्र शिक्षा व्यवस्था में केंद्र और राज्य के बीच 90:10 का अनुपात है। राज्य सरकार ने वोकेशनल ट्रेनर्स को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए अपने स्तर पर 20 फीसदी अतिरिक्त वेतन योगदान देने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा।

मेडिकल लीव और चाइल्ड केयर लीव पर सकारात्मक विचार

ट्रेनर्स की मेडिकल लीव 6 दिन से बढ़ाकर 10 दिन करने और 1 साल का स्टडी लीव देने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा पुरुष कर्मियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश और महिला प्रशिक्षकों के लिए चाइल्ड केयर लीव की व्यावहारिकता जांचने के निर्देश दिए गए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News