हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए NHAI की अहम एडवाइजरी जारी, यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। शिमला, कसौली, चैल, नारकंडा और कुफरी सहित मनाली और धर्मशाला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यात्रा से पहले यातायात और मार्ग की स्थिति की लें जानकारी

एनएचएआई के प्रवक्ता ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने से पहले संबंधित एडवाइजरी की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम और सड़क की मौजूदा स्थिति तेजी से बदलती है, इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले यातायात के आधिकारिक अपडेट, रूट डायवर्जन या किसी भी प्रकार के प्रतिबंधों की जांच कर लेनी चाहिए ताकि रास्ते में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News