हिमाचल में 31 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, 1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट और 82 सड़कें बंद

Share

- Advertisement -

Shimla News: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से मानसून के दोबारा सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है, जिसका असर 3 सितंबर तक रहेगा। राज्य में अब तक 82 प्रमुख सड़कें पूरी तरह बाधित हो चुकी हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी में सबसे ज्यादा 37, कुल्लू में 20 और कांगड़ा में 7 सड़कें बंद पड़ी हैं। इसके अलावा 13 पेयजल योजनाएं और 5 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। बीते 24 घंटों में श्री नैना देवी जी में 86.4 और कांगड़ा में 45.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मानसून से 1176 करोड़ का भारी आर्थिक नुकसान

प्रदेश को इस मानसून सीजन में अब तक लगभग 1176.22 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग को 890.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं जल शक्ति विभाग को भी 258.61 करोड़ की चपत लगी है। प्रशासन बंद रास्तों और बाधित सेवाओं को बहाल करने में जुटा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News