हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को 5 मेडिकल और 10 कैजुअल लीव, आदेश जारी

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में निश्चित मानदेय पर नियुक्त शिक्षकों को अब सालाना पांच दिन मेडिकल लीव और 10 दिन कैजुअल लीव मिलेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं, वहीं 153 स्कूलों में 600 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी का इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में निश्चित मानदेय पर नियुक्त शिक्षकों को अब साल में पांच दिन चिकित्सा अवकाश (मेडिकल लीव) मिलेगा। इसके अलावा उन्हें 10 दिन आकस्मिक अवकाश (कैजुअल लीव) की सुविधा भी मिलेगी।

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए आदेश जारी किए हैं। पहले इन शिक्षकों के लिए मेडिकल लीव का प्रावधान नहीं था और निदेशालय की ओर से बुधवार को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

निदेशालय से किया गया था आग्रह

अवकाश की पात्रता को लेकर कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों और संस्थान प्रमुखों ने निदेशालय से स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया था। इसके बाद स्कूल शिक्षा निदेशक ने सभी उप निदेशकों (उच्चतर एवं प्रारंभिक शिक्षा) को पत्र जारी कर यह व्यवस्था स्पष्ट की है।

उप निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि इन आदेशों की जानकारी सभी संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों तक पहुंचाई जाए।

600 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी का इंतजार

प्रदेश के 153 सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में जल्द 600 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति होगी। भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब केवल सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नियुक्ति से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन नियुक्तियों से सीबीएसई स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News