उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Share

- Advertisement -

Delhi News: देश में मानसून के जोर पकड़ते ही उत्तर भारत में भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है। सुरक्षा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर और जम्मू के शीतकालीन वाले क्षेत्रों के सभी स्कूलों को 22 जुलाई 2026 को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही समर वेकेशन को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, बिजली गिरने और फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलर्ट

उत्तराखंड के नैनीताल में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के बाद प्रशासन ने 22 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों समेत आंगनवाड़ी सेंटरों को बंद कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से बेवजह सफर न करने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश में 21 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, चंबा और सिरमौर में रेड अलर्ट के कारण स्कूल बंद थे। हालांकि, 22 जुलाई को केवल सिरमौर जिले में छुट्टी घोषित की गई है। शिमला, कुल्लू और सोलन जैसे अन्य जिलों में हालात का जायजा लेकर स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर फैसला लेगा।

आईएमडी का नया पूर्वानुमान और चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 22 जुलाई को उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News