चिंतपूर्णी की सिद्ध चलेहड़ पंचायत में बड़ा उलटफेर, प्रधान-उपप्रधान समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल

Share

- Advertisement -

Una News: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्ध चलेहड़ में पंचायत प्रधान ममता रानी, उपप्रधान सिकंदर अली और वार्ड पंचों सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विधायक सुदर्शन बबलू ने उनका स्वागत किया और विपक्ष के आरोपों को हताशा करार देते हुए विकास कार्यों के आधार पर भरोसा बढ़ने की बात कही।

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में सियासी बदलाव देखने को मिला है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्ध चलेहड़ में राजनीतिक समीकरण उस समय बदल गए, जब पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित कई लोगों ने सामूहिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली।

कांग्रेस में शामिल हुए ये लोग

कांग्रेस में शामिल होने वालों में पंचायत प्रधान ममता रानी, उपप्रधान सिकंदर अली और वार्ड पंच सुमन बीबी व शौकीन मोहम्मद शामिल हैं। इनके अलावा नरिंदर शर्मा, सतीश कुमार (पीरू), अली मोहम्मद, चैन सिंह, ताज दीन, यशपाल, सुरेश पाल, अतुल शर्मा, रजत, अनीता देवी, मोनिका, स्नेह लता, पूनम, शोभा देवी, रेखा देवी, राज रानी, शालू, सरला देवी और नेहा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

विधायक सुदर्शन बबलू का बयान

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। विपक्ष के इस आरोप पर कि लोग केवल अपने काम करवाने के लिए पार्टी में आ रहे हैं, विधायक ने कहा कि सरकार के कामकाज और विकास कार्यों को देखकर लोग कांग्रेस पर भरोसा जता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोगों का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास रास नहीं आ रहा है, इसलिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। विधायक के अनुसार, विपक्ष के आरोप उसकी हताशा और बौखलाहट को दर्शाते हैं। उन्होंने नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा और उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News