अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में संधी, सरोल और दुलारा का दबदबा, विधायक नीरज नैय्यर ने बांटे पुरस्कार

Share

- Advertisement -

Chamba News: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल में आयोजित तीन दिवसीय जोनल अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सदर विधायक नीरज नैय्यर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में मेजबान सरोल स्कूल ने पहला स्थान पाया। वॉलीबॉल में संधी विजेता और सिढ़कुंड उपविजेता रहा। वहीं कबड्डी में सरोल ने पहला और जडेरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में दुलारा विजेता और मसरूंड उपविजेता रहा, जबकि बैडमिंटन में चंबा स्कूल ने बाजी मारी।

विधायक नीरज नैय्यर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले डीएसएसए अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने मुख्य अतिथि का स्वागत और सम्मान किया।

इस प्रतियोगिता में 26 स्कूलों की 229 छात्राओं ने हिस्सा लिया। एडीपीओ योगेश चौणा ने कार्यक्रम में आयोजन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में सरोल व हरिपुर पंचायत के प्रतिनिधि, जोन प्रभारी पुनीत सेठी और विभिन्न स्कूलों के खेल अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल समापन से खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News