सुंदरनगर आईटीआई में 8 सितंबर 2026 को कैंपस प्लेसमेंट, ऑपरेटर और हेल्पर पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

Share

- Advertisement -

Sundernagar News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (दिव्यांग), सुंदरनगर में 8 सितंबर 2026 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैंडहर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नालागढ़ युवाओं को रोजगार का मौका देगी। संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है।

प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट के जरिए कंपनी ऑपरेटर और हेल्पर के पदों पर भर्तियां करेगी। इन पदों के लिए 12वीं पास और सभी ट्रेडों से आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी समान रूप से भाग लेने के पात्र होंगे। कंपनी में चुने गए अभ्यर्थियों को हर महीने तय वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही स्टाइपेंड, डीबीटी और उपस्थिति पुरस्कार जैसी सुविधाएं भी कंपनी की ओर से मुहैया करवाई जाएंगी।

कंपनी चयनित युवाओं को रियायती दरों पर कैंटीन और बस परिवहन सुविधा भी प्रदान करेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अपने साथ सभी जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, चार पासपोर्ट साइज फोटो और नया रिज्यूमे लाना होगा।

प्रधानाचार्य ने योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे 8 सितंबर को सुबह संस्थान में समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का पूरा लाभ उठाएं। यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News