परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार सेवानिवृत्ति के बाद हिमाचल के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए करेंगे प्रेरित

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र विजेता आनररी कैप्टन संजय कुमार सेना से रिटायरमेंट के बाद अब हिमाचल प्रदेश के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। वह राज्य के शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों को सेना में शामिल होने और नशे से दूर रहने का संदेश देंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो साल के लिए बनाया ब्रांड एंबेस्डर

कैप्टन संजय कुमार ने 29 साल 8 महीने की निष्ठावान सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2026 में रिटायरमेंट लिया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके साथ दो साल का एग्रीमेंट करके उन्हें ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है। शिक्षा विभाग के सहयोग से बिलासपुर जिले से उनके इस संवाद कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत की गई है।

सात अवेयरनेस प्रोग्राम के जरिए छात्रों से किया संवाद

कैप्टन संजय कुमार अब तक सरकारी स्तर पर सात जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं से सीधा संवाद कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक प्राइवेट प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया। बिलासपुर में स्वारघाट और श्री नयना देवी क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों में उनका यह अवेयरनेस कैंपेन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

अगले महीने हमीरपुर जिले से शुरू होगा अभियान

कैप्टन संजय अब अगले महीने से हमीरपुर जिले के शिक्षण संस्थानों का रुख करेंगे। उनका लक्ष्य आगामी दो वर्षों में राज्य के ज्यादातर स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचना है। उनका कहना है कि यदि उनकी प्रेरणा से कुछ युवा भी फौज में शामिल होते हैं, तो वह मानेंगे कि उन्होंने रिटायरमेंट के बाद भी देशरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

कारगिल विजय दिवस पर बिलासपुर में होंगे शामिल

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर बिलासपुर शहीद स्मारक में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के साथ-साथ भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का संकल्प भी दिला रहे हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News