शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाअष्टमी पर हजारों भक्तों ने टेका माथा

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में रविवार और आठवें नवरात्रे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से आए भक्तों ने बाबा के दरबार में शीश नवाया। सुबह से शुरू हुई लंबी कतारें देर शाम तक लगी रहीं।

नवरात्र के आठवें दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर लगातार बाबा के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तों ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने संभाला मोर्चा

इस पावन मौके पर कई श्रद्धालु सपरिवार मंदिर पहुंचे और बच्चों के साथ दर्शन किए। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर न्यास और प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए कतार व्यवस्था दुरुस्त रखी गई और पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी से यातायात व्यवस्था संभाली।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News