कुल्लू के सरकारी स्कूल में खीर खाने से नहीं, दूषित पानी पीने से बिगड़ी थी बच्चों की तबीयत, जांच रिपोर्ट में खुलासा

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल बाड़ी में बच्चों के बीमार होने की असली वजह दूषित पानी था। विभाग की शुरुआती जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि बच्चे खीर खाने से बीमार नहीं हुए थे। उपनिदेशक कुल्लू ने इस मामले की जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल के शिक्षकों और खाना पकाने वाले मिड-डे मील कर्मियों ने भी वही भोजन खाया था। उन सभी की तबीयत पूरी तरह ठीक रही। 19 अगस्त को घटी इस घटना के बाद विभाग ने जांच के कड़े आदेश दिए थे, जिसमें गंदे पानी की पुष्टि हुई है।

इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों से बचाव के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था तुरंत प्रभाव से सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने मिड-डे मील कर्मियों को रसोई की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि खाना पकाने से पहले सामग्री को स्वच्छ पानी से धोया जाए। साथ ही विद्यार्थियों को हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ भोजन ही परोसा जाए।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News