श्रीदेवी का 14 साल पुराना मराठी गाना नववराई माझी, शादियों में सुनिधि चौहान की आवाज का जादू

Share

- Advertisement -

Delhi News: शादी का सीजन शुरू होते ही हल्दी-संगीत और मेहंदी के लिए गानों की तलाश तेज हो गई है। पिछले 14 सालों से श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश का मराठी गाना नववराई माझी शादियों में खूब बज रहा है। इस गाने को सुनिधि चौहान, स्वानंद किरकिरे और नताली डि लुसियो ने गाया है।

शादी का सीजन शुरू होते ही YouTube और अन्य प्लेटफॉर्म पर गानों की तलाश तेज हो जाती है। खास तौर पर हल्दी और मेहंदी के फंक्शन के लिए तो दुल्हन की सहेलियां हमेशा कोई अलग गाना ढूंढती हैं। बॉलीवुड में यूं तो वेडिंग सॉन्ग्स की भरमार है, लेकिन पिछले 14 सालों से एक गाना है, जो आपने शादियों में सुना ही सुना होगा। खास तौर पर मराठी शादियों में।

यह गाना दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म का है, जिस पर संगीत-हल्दी और मेहंदी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन में लड़कियां जमकर ठुमके लगाती हैं। इतना ही नहीं, अगर महाराष्ट्र शादी बारात में श्रीदेवी का सदाबहार वेडिंग सॉन्ग बजा दिया जाए, तो अपने कदम रोकना मुश्किल ही हो जाता है।

शादी के माहौल को खुशनुमा बना देता है श्रीदेवी का गाना

वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी पर फिल्माए जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2012 में रिलीज हुई ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ का है। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ‘नवराई माझी लाडाची लाडाची ग…’ (Navrai Majhi song) प्री-वेडिंग फंक्शन में खूब बजाया जाता है, जिस पर लोग झूम-झूमकर डांस करते हैं।

इस गाने में शुरूआती लिरिक्स ‘नवराई माझी लाडाची…’ मराठी भाषा में हैं, जिसमें गाने के बोल से एक मां दूल्हे के परिवार वालों को ये बात समझा रही है कि उनके घर की यह दुल्हन सबकी आंखों का तारा है और बड़े ही नाजों व लाड-प्यार से पली है। ‘आवड हिला चंद्राची चंद्राची ग’ का मतलब है कि इसकी पसंद चांद जैसी खूबसूरत और अनोखी है।

सुनिधि चौहान की आवाज में गीत बना कालजयी

मराठी और हिंदी को मिलाकर बनाए गए श्रीदेवी के इस वेडिंग सॉन्ग के लिरिक्स स्वानंद किरकिरे ने लिखे थे। वहीं इसका म्यूजिक सिंगर और कंपोजर अमित त्रिवेदी ने दिया था। इस गाने को सुनिधि चौहान, स्वानंद किरकिरे, नताली डि लुसियो ने अपनी मधुर आवाज दी है। सोनी म्यूजिक इंडिया ने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश का ये गाना 2012 में अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था, जिसे अब तक 13 करोड़ 45 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश की बात करें तो ये श्रीदेवी के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्होंने एक ऐसी मिडिल क्लास महिला का किरदार निभाया था, जिसका परिवार खराब इंग्लिश और तौर-तरीको की वजह से उसका मजाक उड़ाता है। वह ठान लेती है कि वो इंग्लिश सुधार कर ही रहेगी। मूवी में श्रीदेवी संग आदिल हुसैन, प्रिया आनंद, नविका कोटिया मुख्य भूमिका में थे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News