फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर बोले सलमान खान- मुझसे कुछ भी पूछो, बस ये सवाल मत करना

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में कई बदलाव किए गए और इसका नाम भी बदला गया, लेकिन इसे अब तक रिलीज की तारीख नहीं मिल सकी है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई में एक डेटा कलेक्शन सेंटर के उद्घाटन पर पहुंचे सलमान खान ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मजाकिया और साफ लहजे में कहा कि मुझसे कुछ भी पूछ लीजिए, लेकिन ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट मत पूछना। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर मेकर्स ने दी सफाई

यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सीबीएफसी से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण फिल्म की रिलीज रुकी हुई है। हालांकि, मेकर्स ने इन तमाम दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म से जुड़ा कोई भी ऑफिशियल अपडेट केवल ‘सलमान खान फिल्म्स’ के जरिए ही शेयर किया जाएगा। ऐसे में फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

‘बैटल ऑफ गलवान’ से क्यों बदला गया फिल्म का नाम

बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। टाइटल बदलने पर मेकर्स ने बताया कि यह अचानक लिया गया फैसला नहीं था। शुरुआत में ही दो नाम रजिस्टर कराए गए थे। फिल्म मेकिंग के दौरान टीम को लगा कि यह कहानी किसी एक लड़ाई तक सीमित नहीं है, इसलिए ‘मातृभूमि’ नाम फाइनल किया गया।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म के नए शेड्यूल और रिलीज को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News