जियोहॉटस्टार पर 2026 की 5 बेस्ट मलयालम फिल्में, बेथलहम कुडुम्बा यूनिट को मिली 8 की रेटिंग

Share

- Advertisement -

National News: जियोहॉटस्टार पर साल 2026 में कई शानदार मलयालम फिल्में आई हैं, जिनमें से पांच फिल्मों की कहानी और IMDb रेटिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इस लिस्ट में बेथलहम कुडुम्बा यूनिट सबसे आगे है, जिसे IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है। इन फिल्मों में रोमांस, सस्पेंस, क्राइम थ्रिलर और दोस्ती की कहानियां शामिल हैं।

जियोहॉटस्टार पर साल 2026 में आई इन मलयालम फिल्मों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और कुछ फिल्में कई हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहीं। इनकी कहानी ने व्यूवर्स को बांधे रखा और IMDb रेटिंग भी छाप छोड़ने वाली रही। इस लिस्ट की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें एक बार देखने के बाद आप दोबारा जरूर देखना चाहेंगे।

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट एक मलयालम फिल्म है, जिसकी हाल में मनोज बाजपेयी ने तारीफ की थी। यह एक अनोखी जोड़ी की कहानी है। फिल्म के किरदार जस्टिन और ऐशली की उम्र में बहुत फर्क है, लेकिन जब उन्हें एक-दूसरे से प्यार होता है तो इसका स्क्रीनप्ले आपको 90 के दौर का आशिक बना देगा। यह रोमांटिक फिल्म आत्मा को सुकून देती है। IMDb पर इस फिल्म को 8 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म ने कम बजट में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

संभवम अध्यायम ओन्नु

संभवम अध्यायम ओन्नु एक मलयालम फिल्म है, जो टाइम ट्रैवल या टाइम लूप के बारे में बात करती है। फिल्म सस्पेंस से भरी है। कहानी एक जंगल की है, जहां जाने वाले पुलिस वाले अलग एरा में पहुंच जाते हैं। फिल्म का हर एक सीन आपको सीट से हिलने नहीं देगा। कहानी का अंत और ज्यादा हैरान करने वाला है। आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म को IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है।

द्रिदम

एक और मलयालम फिल्म द्रिदम इसी साल आई है। फिल्म एक पुलिस ऑफिस के इर्द-गिर्द घूम रही है। यह एक इन्वेस्टीगेशन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी का हर हिस्सा आपको सरप्राइज करता है। मर्डर हो रहे हैं, लेकिन उन्हें मारने वाले का नाम जब सामने आता है तो सब हैरान हो जाते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7 की रेटिंग मिली है।

वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स

जियोहॉटस्टार की इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म चार दोस्तों के बारे में है, जिन्हें दंगे करने वाला समझकर इग्नोर कर दिया जाता है। समाज कैसे इन पर अपने हिसाब का होने का दबाव बनाता है, यह सब इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली है।

चिन्ना चिन्ना आसाई

इस साल एक खास फिल्म आई थी चिन्ना चिन्ना आसाई। यह भी मलयालम भाषा में बनी फिल्म थी, जिसकी कहानी एक लीला नाम की महिला की होती है। लीला कम उम्र में विधवा हो गई थी। वह एक ग्रुप के साथ वाराणसी घूमने निकलती है। इसी दौरान वह अपने ग्रुप से बिछड़ जाती है और उसके साथ लूट हो जाती है। इस अकेले सफर में उसकी मुलाकात एक टीचर से होती है। दोनों के बीच एक अनकहा रिश्ता सा बन जाता है। फिल्म आपको सुकून पहुंचाएगी। IMDb पर इसे 6.5 की रेटिंग मिली है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News