गुरु पूरब पर गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे रणबीर कपूर, रामायण की सफलता के लिए टेका माथा

Share

- Advertisement -

Delhi News: रामायणम्: पार्ट 1 की जबरदस्त सफलता के बीच रणबीर कपूर दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे। गुरुपर्व के पावन अवसर पर उनके साथ फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी भी गुरुद्वारे पहुंचे। तीनों ने मत्था टेककर फिल्म को मिल रही सफलता और दुनियाभर के दर्शकों के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।

गुरुद्वारे में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और शांत आध्यात्मिक माहौल के बीच रणबीर कपूर की मौजूदगी काफी खास मानी गई। फिल्म की बड़ी सफलता के बीच उनका यह कदम यह दिखाता है कि सफलता के दौर में भी विनम्रता और आभार का भाव कितना महत्वपूर्ण होता है। रणबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रामायणम्: पार्ट 1 में रणबीर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है, जबकि साई पल्लवी ने सीता का किरदार संभाला है। फिल्म में राम, सीता और रावण की कथा के साथ-साथ कर्तव्य, परिवार, धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे विषयों को दिखाया गया है।

रणबीर ने पहले भी कहा था कि भगवान राम की भूमिका निभाना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि शुरुआत में उन्हें इस किरदार को निभाने की योग्यता को लेकर डर लगा था, लेकिन धीरे-धीरे यह डर आस्था में बदल गया। उनका कहना है कि इस भूमिका ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने का मौका दिया। उन्होंने पहले भी अपने व्यक्तिगत जीवन में पिता बनने और रामायण में भगवान राम की भूमिका को अपने लिए विशेष अनुभव बताया था।

बता दें कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण पार्ट 1 ने अब तक वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News