नीट पेपर लीक पर दिया मिर्जा ने प्रधानमंत्री से पूछे तीखे सवाल, संवेदनशीलता न होने पर उठाई आवाज

Share

- Advertisement -

Mumbai News: नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र आंदोलनों को लेकर जहां कई बड़े बॉलीवुड सितारे बचते नजर आए, वहीं अभिनेत्री दिया मिर्जा ने खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं। दिया मिर्जा ने इस पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री के संबोधन और प्रतिक्रिया को लेकर अपनी गहरी निराशा व्यक्त की है।

अभिनेत्री ने कहा कि परीक्षा में धांधली और विरोध प्रदर्शनों पर प्रधानमंत्री को बोलने में 47 दिन लग गए। इसके बावजूद उनके बयान में प्रभावित परिवारों, छात्रों और हफ्तों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता और सहानुभूति की कमी साफ महसूस हुई।

सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए सरकार से पूछे सीधे सवाल

दिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया और जो छात्र अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके प्रति शोक या सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं कहा गया।

अभिनेत्री ने सवाल उठाया कि हफ्तों से अनशन पर बैठे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साहस का जिक्र तक नहीं किया गया। उन्होंने लिखा कि पीएम को इस विषय पर बोलने में 47 दिन लग गए और जब बोले भी तो ऐसा कुछ नहीं कहा जो प्रभावित परिवारों को दिलासा दे सके।

दिया मिर्जा के इस बेबाक बयान की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जहां कई सितारे सरकार से सीधे सवाल करने से कतराते हैं, वहीं अभिनेत्री द्वारा छात्रों के पक्ष में इतनी निडरता से आवाज उठाने के लिए प्रशंसक उनकी हिम्मत की काफी सराहना कर रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News