Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला ने स्टेट ओपन स्कूल (एचपीएसओएस) की 10वीं और 12वीं मार्च 2026 परीक्षा का री-इवेल्यूएशन और री-चेकिंग रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर संशोधित परिणाम देख सकते हैं।
मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने आंसर-की की री-चेकिंग या री-इवेल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अपना रिवाइज्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर से लॉग-इन करना होगा। लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
एचपीबीओएसई एसओएस 10वीं और 12वीं के इस रिवाइज्ड रिजल्ट की मार्कशीट में छात्रों की व्यक्तिगत डिटेल्स के साथ-साथ उनके द्वारा चुने गए विषयों के अपडेटेड मार्क्स भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा 05 अगस्त 2026 को यह री-इवेल्यूएशन और री-चेकिंग परिणाम आधिकारिक रूप से पोर्टल पर घोषित किया गया।
छात्र अपना री-इवेल्यूएशन रिजल्ट आसानी से चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं। इसके बाद होमपेज पर टॉप नेविगेशन बार में दिए गए ‘Results’ टैब पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी कक्षा के अनुसार 10वीं या 12वीं के री-इवेल्यूएशन रिजल्ट वाले लिंक का चयन करें।
नया पेज खुलने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद संशोधित स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस को ध्यान से जरूर चेक कर लें।