हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी चंबा के 3 प्रधानाचार्यों को पड़ी भारी, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने चंबा जिले के तीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह मामला शिक्षकों को वित्तीय लाभ जारी करने से संबंधित याचिकाओं पर अमल न करने से जुड़ा है।

निदेशालय ने संबंधित अधिकारियों को 23 सितंबर सुबह 10 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होकर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने या अनुपस्थित रहने पर विभागीय नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश प्रशासनिक विभाग को भेजी जाएगी।

कुठेड़, मसरोड़ और उदयपुर स्कूलों से जुड़े हैं मामले

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ में तैनात शिक्षक रोशन लाल ने वित्तीय लाभ को लेकर याचिका दायर की थी। उच्च अधिकारियों द्वारा दो बार स्पष्ट निर्देश देने के बावजूद स्कूल स्तर पर इसे लागू नहीं किया गया। इसी तरह मसरोड़ स्कूल के शास्त्री गणेश दत्त और उदयपुर स्कूल के उत्तम चंद के मामलों में भी निर्देशों की अनदेखी हुई।

शिक्षा निदेशालय ने इसे पद की गरिमा के खिलाफ और प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार माना है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि न्यायिक आदेशों और उच्चाधिकारियों की अवहेलना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीनों प्रधानाचार्यों के जवाब आने के बाद आगे की प्रशासनिक कार्रवाई तय होगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News