ऋषिकेश में हरियाणा के युवक से बर्बरता, कपड़े उतारकर सड़क पर पीटा, मोबाइल चोरी के विरोध पर हमला

Share

- Advertisement -

Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा निवासी एक युवक के साथ कुछ बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने युवक के कपड़े उतारकर उसे सड़क पर घसीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मोबाइल चोरी के विरोध पर बदमाशों ने की हैवानियत

वायरल वीडियो में आरोपी पीड़ित युवक से गाली-गलौज करते और उसकी पैंट उतारकर सड़क पर घसीटते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित के अनुसार घटना के वक्त उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। जब उसने इसका विरोध जताया, तो आरोपियों ने एकजुट होकर उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की।

पीड़ित ने बताया कि हमलावर उम्र में काफी छोटे थे, इसलिए उसने बचाव में हाथ नहीं उठाया। सड़क पर हुई इस घटना के दौरान कई लोग मूकदर्शक बने रहे। वीडियो संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News