मेरठ के होटल में पहचान छिपाकर नाबालिग से शोषण का आरोप, हंगामे के बाद आरोपी फरदीन पॉक्सो में गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Meerut News: मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र स्थित एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म और पहचान छिपाकर शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पीड़िता सोमवार को घर से सहेली के पास जाने की बात कहकर निकली थी। आरोप है कि 23 वर्षीय आरोपी फरदीन ने पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और बहलाकर होटल के कमरे में ले गया। दोपहर में किशोरी ने किसी तरह अपनी मां को फोन करके जबरन होटल लाने और शोषण किए जाने की जानकारी दी।

- Advertisement -

होटल में संगठन का छापा, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

परिजनों के जरिए सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के सचिन सिरोही समर्थकों के साथ होटल पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कमरे में आरोपी को पकड़कर भारी हंगामा किया। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ के बीच से आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और परिजनों को बुलाया।

पीड़िता की मां की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने फरदीन के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 75(2) और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News