लुधियाना के जालंधर बाईपास पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस जांच में जुटी

Share

- Advertisement -

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना स्थित जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर जूतों का हार डालने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने चौक पर धरना देकर यातायात पूरी तरह रोक दिया।

आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

सड़क जाम होने से जालंधर बाईपास मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बाबा साहेब का अपमान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोषी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

पुलिस ने दिया सुरक्षा बढ़ाने और कार्रवाई का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी-1 समीर वर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि जांच जारी है। दोषी को जल्द पकड़ा जाएगा। साथ ही प्रतिमा की सुरक्षा के लिए कांच का सुरक्षा घेरा लगाने हेतु जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News