गोपालगंज की SDO और इंजीनियर पति के ठिकानों पर एसवीयू की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन

Share

- Advertisement -

Gopalganj News: विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गोपालगंज की सदर एसडीओ कुमारी प्रेरणा कुमार और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एसवीयू की अलग-अलग टीमें पटना, रोहतास और गोपालगंज स्थित ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं और संपत्ति व बैंक खातों के दस्तावेज खंगाल रही हैं।

पटना में कार्यपालक अभियंता हैं पति

राज्य ब्यूरो के अनुसार, रितेश कुमार पटना में पथ प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी इकाई ने यह कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत दोनों से जुड़े आवासीय और अन्य ठिकानों पर जांच की जा रही है।

बैंक खाते समेत अन्य दस्तावेज खंगाल रही एसवीयू

छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों के रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन के ब्योरे और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाल रही है। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दंपती की ज्ञात आय के स्रोतों और अर्जित संपत्तियों के बीच कितना अंतर है। तलाशी के दौरान मिलने वाले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News