हुआंग की वापसी वैश्विक बाजार का बड़ा फैसला, कोटक बोले- हाथी नाचे तो सबको जगह देनी पड़ती है

Share

- Advertisement -

Mumbai News: कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने जेनसन हुआंग की एनवीडिया में वापसी को वैश्विक बाजार के इतिहास का बड़ा फैसला बताया है। कोटक के मुताबिक इस फैसले से एनवीडिया का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ डॉलर और अमेरिका का बाजार मूल्य चार लाख करोड़ डॉलर बढ़ा है। यह अमेरिका की एआई बढ़त से जुड़ा है।

उदय कोटक ने एक्स पर लिखा कि जेनसन हुआंग का एनवीडिया के सीईओ के रूप में लौटना वैश्विक बाजारों के इतिहास के सबसे अहम फैसलों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सही हो या गलत, लेकिन इससे एक संदेश साफ है कि वैश्विक ताकत की लड़ाई में नियमों को अपनी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है।

कोटक ने लिखा, ‘जब हाथी नाचते हैं, तो हर कोई उन्हें जगह देने के लिए रास्ते से हट जाता है।’ उनके मुताबिक, इस फैसले के पीछे अमेरिका को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में आगे रखने का राजनीतिक और आर्थिक एजेंडा भी है।

बोर्ड ने सर्वसम्मति से बहाल किया

एनवीडिया ने सोमवार को बड़ा एलान करते हुए जेनसन हुआंग को तत्काल प्रभाव से फिर कंपनी का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बना दिया। उन्हें निदेशक मंडल में भी दोबारा शामिल किया गया। कंपनी के बोर्ड ने बताया कि इस फैसले पर कई दौर की बातचीत और कई बैठकें हुईं, जिसके बाद सभी सदस्यों ने उनकी वापसी पर सहमति जताई।

हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया के शेयरों में जोरदार उछाल आया। सोमवार को शेयर 31.48 प्रतिशत बढ़कर 165.05 डॉलर पर बंद हुए। इससे पहले कर्मचारियों ने कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मुख्यालय पहुंचने पर हुआंग का जोरदार स्वागत किया था और एक महिला कर्मचारी ने उन्हें कसकर गले भी लगाया था।

मस्क और ट्रंप ने फैसले का किया समर्थन

हुआंग की बहाली पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि एनवीडिया में उनके जानने वाले सभी कर्मचारी हुआंग की वापसी चाहते थे। उन्होंने एक्स पर कर्मचारियों के स्वागत का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह वीडियो सब कुछ दिखा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एनवीडिया के फैसले को शानदार बताया और कंपनी को बधाई दी। ट्रंप ने कहा कि चीन से जुड़े आरोपों के बीच उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडल को हुआंग की स्थिति को लेकर पूरा भरोसा दिया था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News