पेट्रोल-डीजल के 25 नवंबर के दाम जारी, कीमतों में कोई बदलाव नहीं, कानपुर-हमीरपुर में सीएनजी 100 के पार

Share

- Advertisement -

National News: आज 25 नवंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं, लेकिन दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड करीब 90.97 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि कानपुर और हमीरपुर में सीएनजी 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर बनी हुई है। एलपीजी के दाम भी स्थिर हैं।

कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव

बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। बाजार में सप्लाई बढ़ने की उम्मीदों के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों से तनाव भी बढ़ रहा है। क्षेत्र में तनाव के बावजूद फारस की खाड़ी से कच्चे तेल का निर्यात पिछले कुछ महीनों में बढ़ा है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) का अनुमान है कि चालू तिमाही में दुनिया के तेल बाजार में सप्लाई मांग से ज्यादा रह सकती है। इससे आने वाले दिनों में कीमतों पर दबाव बने रहने की आशंका है।

दिल्ली और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में एथेनॉल फ्री पेट्रोल 167.35 रुपये लीटर है, जबकि 20 प्रतिशत एथेनॉल वाला पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है। इंडियन ऑयल का XP95 पेट्रोल, जिसमें केवल 5 प्रतिशत एथेनॉल की मिलावट होती है, उसकी कीमत 109.24 रुपये लीटर है। यहां सामान्य डीजल की कीमत 95.20 रुपये लीटर है। आज भी पूरे देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अन्य शहरों में 20 प्रतिशत एथेनॉल वाले पेट्रोल की बात करें तो मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल की 97.83 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.05 रुपये और डीजल की 99.28 रुपये है।

सीएनजी के रेट

एनसीआर की बात करें तो दिल्ली में IGL के स्टेशनों पर सीएनजी 86.98 रुपये, नोएडा में 97.59, गाजियाबाद में 97.59 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुग्राम में सीएनजी 94.01 रुपये प्रति किलो है। अन्य शहरों की बात करें तो मुजफ्फरनगर में 97.47, मेरठ में 97.47, शामली में 97.47 और रेवाड़ी में 93.59 रुपये प्रति किलोग्राम है। हापुड़ में 98.59, गौतमबुद्धनगर में 97.59 और ग्रेटर नोएडा में 97.59 रुपये प्रति किलोग्राम है। रेट में बदलाव 19 नवंबर को हुए थे। करनाल में 93.32, कैथल में 94.32, कानपुर में 100.31 और हमीरपुर में 100.31 रुपये प्रति किग्रा है।

एलपीजी के क्या हैं रेट

दिल्ली में घरेलू एलपीजी के 14.2 किलो वाले सिलेंडर का दाम 942 रुपये है। यहां 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2820 रुपये है। कोलकाता में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2871 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2775 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2994 और घरेलू 957.50 रुपये है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News