शिक्षा विभाग के पुनर्गठन के बाद अब जिला स्तर पर तैनात होंगे संयुक्त निदेशक, शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का नया मौका

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिक्षा निदेशालय के पुनर्गठन के बाद अब राज्य सरकार जिला स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने जा रही है। इसके तहत हर जिले में संयुक्त निदेशक शिक्षा का नया पद सृजित होगा। प्रारंभिक, उच्च और इंस्पेक्शन उपनिदेशक अब संयुक्त निदेशक के अधीन काम करेंगे।

विभाग ने इस प्रस्ताव को वित्तीय मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेजा है। नया पद सृजित होने से सरकार पर कितना आर्थिक बोझ पड़ेगा और इससे क्या फायदे होंगे, इसका आकलन वित्त विभाग करेगा। इसके बाद ही प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट में जाएगा।

वर्तमान में जिलों में उपनिदेशकों के कार्यालय और स्टाफ अलग-अलग बैठते हैं। पुनर्गठन के बाद इन सभी को एक ही छत के नीचे लाने की तैयारी है। इससे प्रशासनिक पत्राचार आसान होगा और पूरा जिला अब संयुक्त निदेशक के नियंत्रण में रहेगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने समीक्षा बैठक के बाद शिक्षा सचिव राकेश कंवर को इस मामले को जल्द कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा व्यवस्था में हर जिले में तीन उपनिदेशक तैनात हैं, जिनके पास पहली से 12वीं कक्षा और निरीक्षण का अलग-अलग कार्यभार रहता है।

विभाग में अभी उपनिदेशक के 41 पद हैं, जो प्रिंसिपलों की पदोन्नति से भरे जाते हैं। नया पद बनने से शिक्षकों को पदोन्नति का एक और बेहतरीन अवसर मिलेगा। पहले शिक्षक उपनिदेशक के पद से ही रिटायर हो जाते थे।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News