रोहड़ू में देवदार के 20 स्लीपर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कठुआ के निवासी

Share

- Advertisement -

Shimla News: रोहड़ू में मंदिर परिसर की पार्किंग से देवदार के 20 स्लीपर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रहने वाले हैं। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर 27 नवम्बर को गिरफ्तारी की गई और आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

शिमला जिले के रोहड़ू में करीब एक माह पहले मंदिर परिसर की पार्किंग से देवदार की लकड़ी के 20 स्लीपर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शब्बीर अहमद (26), रफाकत अली (25) और शब्बीर अहमद (31) के रूप में हुई है। ये सभी जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।

तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और डंप डेटा के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

शिमला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मेहर पंवर ने शनिवार को बताया कि देवता महेश्वर महाराज मंदिर परिसर, समरकोट पुजारली की पार्किंग से 23 और 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को देवदार की लकड़ी के 20 स्लीपर चोरी हुए थे। इस मामले में पुलिस थाना रोहड़ू में 26 नवम्बर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

27 नवम्बर को गिरफ्तारी, जांच जारी

एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीआरडी, सीसीटीवी फुटेज और डंप डेटा का गहन विश्लेषण किया। मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदात में शामिल तीन लोगों की पहचान हुई और पुलिस ने 27 नवम्बर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News