कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी, राहुल-अखिलेश मिलकर लेंगे अंतिम फैसला

Share

- Advertisement -

New Delhi News: सपा के साथ सीट बंटवारे पर जारी खींचतान के बीच दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता नहीं करना चाहती। बैठक में गठबंधन जारी रखने के साथ अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी पर भी मंथन हुआ और राहुल गांधी व अखिलेश यादव की मुलाकात हो सकती है।

बैठक में क्या-क्या हुआ

दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग में शुक्रवार को हुई बैठक में कांग्रेस की जीत की संभावना वाली सीटों की नई सूची, सीटों का फॉर्मूला और दिसंबर के पहले सप्ताह से चुनाव अभियान शुरू करने की तैयारियों पर विचार हुआ। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

संख्या को लेकर क्या है कांग्रेस का रुख

सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस पहले 181 सीटें मांग चुकी है। बाद में इसे घटाकर 130 किया गया और अब 100 से 120 सीटों पर दावेदारी रखी गई है। कांग्रेस का जोर सीटों की संख्या के बजाय जीत पर है।

अंतिम फैसला राहुल-अखिलेश की मुलाकात पर

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात जल्द हो सकती है और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला दोनों नेताओं के बीच होने की संभावना है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News