District News: 38 साल पहले आई फिल्म चरणों की सौगंध के एक गाने में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भगवान राम का किरदार निभाया था। राम-लीला के मंचन पर आधारित ‘एक राम ने रावण को मारा…’ गीत को महान गायक किशोर कुमार ने गाया था। आज भी राम-लीला के मौके पर यह गीत खूब सुना जाता है।
इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर का नाम फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में है। जिस तरह से रणबीर ने प्रभु श्री राम की भूमिका को पर्दे पर निभाया है, उसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। लेकिन 38 साल पहले वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसके एक गाने में मिथुन ने श्रीराम का किरदार निभाया था।
किशोर कुमार ने गाया था राम-लीला गीत
हिंदू धर्म के महाकाव्य रामायण से प्रेरित होकर हिंदी सिनेमा लंबे अरसे से फिल्में और गीत बनाता आ रहा है। इस मामले में साल 1988 में आई अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म चरणों की सौगंध का नाम भी शामिल होता है, जिसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर कोवेलामुडी बापय्या ने किया था। इस मूवी में एक ऐसा गाना था, जो राम-लीला के मंचन की झलक दिखाता था और उस गाने के बोल थे- एक राम ने रावण को मारा…
चरणों की सौगंध फिल्म के इस गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। पिछले 38 सालों से रामायण के गीत के तौर पर ये गीत खूब सुना जा रहा है और जब भी राम-लीला का उत्सव आता है, तो हर तरफ किशोर दा के इसी गाने की गूंज सुनने को मिलती है।
एक राम ने रावण को मारा… गाने के कुछ सीन्स में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भगवान राम का लुक अपनाया था और उनकी झलक देखकर हर कोई काफी प्रभावित हुआ था। फिल्म में मिथुन दा के अलावा अमृता सिंह, कादर खान, प्रेम चोपड़ा, असरानी और शक्ति कपूर जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं अदा की थीं।
किशोर दा के आखिरी गानों में से एक
दरअसल हिंदी सिनेमा के लीजेंड सिंगर किशोर कुमार का निधन साल 1987 में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उनके कई सारे गाने ऐसे थे, जो मौत के बाद रिलीज किए गए थे। उनमें मिथुन चक्रवर्ती की चरणों की सौगंध का एक राम ने रावण को मारा… गीत भी शामिल होता है।