Entertainment News: ओटीटी पर हॉरर थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए द विलेज एक ऐसी सीरीज है, जिसके कई सीन देखकर आप अपनी आंखें बंद कर लेंगे। इसमें हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस का जबरदस्त मेल है। 2023 में रिलीज हुई यह तमिल सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी समेत पांच भाषाओं में देखी जा सकती है। इसके सीजन में 6 एपिसोड हैं।
ओटीटी पर हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिनमें हॉरर, कॉमेडी, थ्रिलर और क्राइम शामिल हैं। अगर आप हॉरर थ्रिलर सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो द विलेज आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस सीरीज के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और लोगों ने इसकी काफी तारीफ की है।
क्या है सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी डॉक्टर गौतम सुब्रमियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ घूमने निकलता है। उसे अंदाजा नहीं होता कि यह सफर उसकी जिंदगी में कितना बड़ा तूफान लाने वाला है। सफर के दौरान वह कट्टियल गांव के पास जंगल में पहुंचता है, जहां उसकी गाड़ी खराब हो जाती है।
गौतम गाड़ी ठीक करवाने के लिए मदद मांगने जाता है। इसी बीच वहां शैतान आ जाता है और गौतम की पत्नी और बेटी अचानक गायब हो जाती हैं। इसके बाद गौतम गांव वालों से मदद मांगता है और अपनी पत्नी-बेटी को ढूंढने की कोशिश करता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सीरीज में डर, सस्पेंस और थ्रिल और बढ़ता जाता है।
डायरेक्टर और कास्ट
इस सीरीज को मिलिंद राउ ने डायरेक्ट किया है। इसमें आर्या, दिव्या पिल्लई, बेबी आजिया, आदुकलम नरेन और जॉन कोकन नजर आते हैं। यह 2023 में रिलीज हुई तमिल सीरीज है, जिसे तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी देखा जा सकता है। इसका एक ही सीजन आया है, जिसमें 6 एपिसोड हैं।
कहां देखें और कितनी है रेटिंग
द विलेज सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इस हॉरर थ्रिलर सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.4 है। रेटिंग ज्यादा न होने के बावजूद सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया गया है और यह अमेजन की लोकप्रिय हॉरर सीरीज में से एक मानी जाती है।
बता दें कि यह सीरीज ग्राफिक हॉरर नॉवल द विलेज पर आधारित है। इस किताब को अश्विन श्रीवात्संगम, विवेक रंगाचारी और शामिक दासगुप्ता ने लिखा है।